प्रकाश(Light)
सम्पूर्ण Math & Science की तैयारी के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
YK MATH & SCIENCE CLASSES
https://www.youtube.com/channel/UCGGty7g0lipTM5Gz7kaHOng
Reasoning & General Knowledge के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
SPL DIGITAL CLUB
https://www.youtube.com/channel/UCUUo51WoZ1dGVbqSWeJQVDg
प्रकाश और दर्पण के प्रकार (Light & Mirror) Part-1
https://youtu.be/N_Gl-r7PSqA
दर्पण से बननेवाले प्रतिबिंब की स्तिथि,आकार एवं प्रकृति तथा दर्पण का उपयोग Part-2
Concept-https://youtu.be/Kas04_thA6s
Trick-https://youtu.be/FdNBmsEcJyo
लेन्स, लेन्स के प्रकार एवं लेन्स से बननेवाले प्रतिबिंब की स्तिथि,आकार और प्रकृति Part-3
https://youtu.be/SPebzpRdARg
दर्पण और लेन्स से संबंधित आंकिकी (Numerical) प्रश्न Part-4
https://youtu.be/CGi-cSLtAU8
प्रकाश संबंधित सभी घटनाएं (परावर्तन,अपवर्तन,पूर्ण आन्तरिक परावर्तन,व्यतिकरण,ध्रुवण,वर्ण-विक्षेपण,प्रकीर्णन,विवर्तन,इन्द्रधनुष,विभिन्न रंगों के प्रकाश में वस्तुओं का रंग Part-5
https://youtu.be/tzUm3-zr7Zs
प्रकाश(Light)-प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग है,जिसकी उपस्थिति में हम किसी वस्तु को देखते हैं।
प्रकाश किरण-प्रकाश एक सरल रेखीय पथ की ओर इंगित करता है,जिसे प्रकाश किरण कहते हैं।
पारदर्श (Transparent)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश पार कर जाती है,उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं।जैसे:-पानी,हवा,सीसा आदि।
अपारदर्शी (Opaque)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश पार नही कर पाती है,अपारदर्शी पदार्थ कहलाता है।जैसे:-लकड़ी,ईंट आदि।
अर्धपारदर्शी या पारभासी(Translucent)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश का कुछ भाग ही पार कर पतहै,पारभासी पदार्थ कहलाता है।जैसे:-तेल लगा कागज,घिसा हुआ काँच आदि।
प्रदीप्त वस्तु(Luminous bodies )- वे वस्तुएं जो स्वयं के प्रकार से प्रकाशित होती है प्रदीप्त वस्तुएं कहलाती हैं।
जैसे:- सूरज,तार, विद्युत बल्ब, लैंप आदि।
अप्रदीप्त वस्तु(Nonluminous bodies)- जिस वस्तु का अपना प्रकाश नहीं होता है उसे अप्रदीप्त वस्तु कहते हैं।जैसे:-कुर्सी,ग्रह,चंद्रमा आदि।
छाया(Shadow)-प्रकाश अपारदर्शी पदार्थ को नही पार करती है जिससे उसके पीछे अन्धेरे क्षेत्र बनता है,जिसे छाया कहते हैं।
प्रकाश का परावर्तन(reflection of light)-जब प्रकाश की किरण किसी परावर्तक सतह पर टकराती है,तो पुन: उसी माध्यम में लौट जाती है,जिसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
प्रकाश के परावर्तन के दो नियम होते हैं'
i- आपतित किरण,परावर्तित किरण और आपतन बिन्दु पर डाला गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
ii-आपतन कोण का मां हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है।
प्रतिबिंब(Image)-किसी वस्तु से आ रही प्रकाश किरणें परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु पर कटती है या कटती प्रतित होती है,उस बिन्दु को उस वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i - वास्तविक (Real)-यह हमेशा उल्टा होता है।
ii-आभासी या काल्पनिक (Virtual)यह हमेशा सीधा होता है
दर्पण(Mirror)-जो सतह निश्चित नियमों के अनुसार प्रकाश का परावर्तन करता है,दर्पण कहलाता है।
समतल दर्पण(Plane Mirror)-जिसका परावर्तक सतह समतल हो,समतल दर्पण कहलाता है।
इससे हमेशा वस्तु के बराबर,आभासी और सीधा प्रतिबिंब बनता है।इसका उपयोग घरों में चेहरा देखने में किया जाता है।इसकी वक्रता त्रिज्या अनंत होती है।इससे उत्पन्न आवर्धन+1होती है।
गोलीय दर्पण(Spherical Mirror)-जिस दर्पण का परावर्तक सतह गोल हो,उसे गोलीय दर्पण कहते हैं।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i -अवतल(concave) या अभिसारी(Converging) दर्पण
ii-उत्तल(Convex) या अपसारी (diverging) दर्पण
दर्पण की विशेषता एवं उपयोग तथा दर्पण के मुख्य अक्ष,वक्रता केंद्र तथा फोकस दूरी पूर्ण विवरण के साथ देखने के लिए Part-1 video देखें।प्रतिबिंब की स्तिथि part-2 video देखें।
प्रकाश का अपवर्तन(Refraction of Light)-जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है,तो अभिलम्ब से दूर भागेगी (सघन माध्यम से विरल माध्यम) या अभिलम्ब के निकट आएगी (विरल माध्यम से सघन माध्यम),जिसे प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
अपवर्तन के दो नियम होते हैं-
i -आपतित किरण,अपवर्तित किरण और आपतन बिन्दु पर डाला गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
ii-प्रकाश के किसी निश्चित रंग तथा माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या(sine) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sine) का अनुपात स्थिर होता है।
अर्थात् स्थिरांक =sini/sinr
इसे स्नेल का नियम भी कहते हैं।
अपवर्तन संबंधी प्रकृति में घटना
1.जल में सिक्का ऊपर उठा दिखाई देना,
2.तारे का टिमटिमाना,
3.सूर्योदय से पहले तथा सूर्यास्त के बाद सूरज का दिखाई देना, 4.पानी में पड़ी छड़ टेढ़ी दिखाई देना,
5.जल के अंदर मछली वास्तविक गहराई से ऊपर उठी प्रतीत
लेन्स(Lens)- दो पृष्ठों से घिरा हुआ कोई पारदर्शी माध्यम जिसका एक या दोनों पृष्ठ गोलीय हो लेंस कहलाता है।
लेंस दो प्रकार के होते हैं-
i -उत्तल (Convex) या अभिसारी(Converging) लेंस
ii- अवतल(Concave) या अपसारी (Diverging) लेंस
लेंस संबंधी पूरा विवरण देखने के लिए वीडियो Part-3 को देखें।
क्रांतिक कोण (Critical angle) सघन माध्यम में बना हुआ आपतन कोण जिसके लिए विरल माध्यम में अपवर्तन कोण 90 डिग्री हो क्रांतिक कोण कहलाता है
प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए शर्त
i - प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जानी चाहिए।
ii-आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण से अधिक होनी चाहिए
पूर्ण आंतरिक परावर्तन का उदाहरण
1.हीरे का चमकना,
2.रेगिस्तान में मरीचिका बनना,
3.जल में पड़ी परखनली का चमकना,
4.कांच में आई दरार का चमकना,
5.गर्मियों में सड़क पर पानी का आभास होना।
प्रकाशिक तंतु(Optical Fibre)- यह प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है और प्रकाश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है चाहे मारी कितना भी टेढ़ा क्यों ना हो।
प्रकाशिक तंतु का अन्य उपयोग
1.प्रकाश सिग्नल के दूरसंचार में
2.मनुष्य के शरीर के आंतरिक भागों का परीक्षण करने में
3.शरीर के अंदर रेजर किरणों को भेजने में
4.विद्युत सिग्नल को प्रकाश सिग्नल में बदलकर प्रेषित करने में
प्रकाश का वर्ण विक्षेपण(Dispersion)-जब श्वेत प्रकाश या सुर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है तो अपने सात अवयव रंगों में बँट जाती है,जिसे प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते हैं।
सबसे पहले न्यूटन ने बताया की श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है।
प्रकाश का विवर्तन- प्रकाश का छोटी वस्तुओं के किनारों से मुड़ कर उसकी छाया क्षेत्र में प्रवेश करना प्रकाश का विवर्तन कहलाता है।
प्रकाश का प्रकीर्णन(Scattering)- प्रकाश का धूल कण आदि के कारण फैलने की घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते हैं।
प्रकृति में उदाहरण
1.सूर्योदय के समय सूर्य लाल दिखाई देना,
2.स्वच्छ आकाश का रंग नीला दिखाई देना
3.पृथ्वी का नीला दिखाई देना
प्रकाश का ध्रुवण(Polarisation)- यह सिद्ध करती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंगे हैं। ध्रुवण की घटना केवल अनुप्रस्थ रंगों में होती है।
प्रकाश का व्यतिकरण (Interference)- जब एक ही स्रोत से उत्पन्न दो समान आवृति व सामान आयाम की प्रकाश तरंगे अध्यारोपण के फल स्वरुप एक ही बिंदु पर मिलती है तो प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो जाता है जिसे प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं।
प्रकृति में व्यतिकरण का उदाहरण
1.साबुन के घोल का चमकना
2.पानी में केरोसिन का चमकना
प्रकाश के सभी घटना के लिए video part-5 देखें।
सरल सूक्ष्मदर्शी या आवर्धक लेंस- इसमें एक उत्तल लेंस होता है। जो वस्तु का बड़ा प्रतिबिंब बनाता है। इसका उपयोग पुस्तक के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने में, घरी साज घरी के छोटे-छोटे कल पुर्जों को देखने में, छोटे-छोटे कीड़े मकोड़ों के देखने में किया जाता है।
इसका आवर्धन क्षमता M= 1 +D/f
जहाँ D =स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी,f = लेंस की फोकस दूरी
संयुक्त सूक्ष्मदर्शी-इसमें 2 उत्तल लेंस लगा रहता है जिसमें नली की एक छोर पर लगाकर लेंस अभीदृश्यक तथा दूसरे छोर पर लगा लेंस नेत्रिका कहलाता है।
M= LD/fofe= m0 × me
दूरबीन(Telescope)-एक ऐसा प्रकाशीय यंत्र है जिसका उपयोग पृथ्वी पर स्थित दूर की वस्तुओं तथा खगोलीय वस्तुओं (जैसे चंद्रमा या अन्य तारे या ग्रह) को देखने के लिए किया जाता है। दूरबीन का आविष्कारक गैलीलियों को माना जाता है।इसमें भी दो लेंस होते हैं अभिदृश्यक तथा नेत्रिका लेंस।
यह दो प्रकार का होता है-
i- खगोलीय दूरबीन-(दोनों उत्तल होते है)
M=fo/fe तथा L= fo + fe
ii-गैलीलियो की दूरबीन (उत्तल+अवतल)
M=fo/fe तथा L=fo - fe
जहाँ M =आवर्धन,L =दूरबीन नली की लम्बाई
fo = अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी
fe = नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी
प्रकाश,दर्पण,लेंस और दूरबीन सम्बन्धी वैकल्पिक प्रश्न
1. प्रकाश का अध्ययन क्या कहलाता है?
प्रकाशिकी(Optics)
2. प्रकाश किस प्रकार की तरंगे हैं?
अनुप्रस्थ
3. प्रकाश का फोटोन सिद्धांत किसने दिया?
आइनस्टीन
4. प्रकाश का तरंग सिद्धांत किसने दिया
हाइगेंस
5. प्रकाश के वेग को सबसे पहले किसने मापा?
रोमर
6. प्रकाश का तरंगदैर्ध्य कितना होता है?
3900-7800 एन्गसट्रम
7. कौन सी घटना प्रकाश की तरंग सिद्धांत की व्याख्या नहीं कर पाता है?
प्रकाश विद्युत प्रभाव तथा क्रॉन्पटन सिद्धांत
8. सूरज का प्रकाश पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है?
8 मिनट 16.6 सेकंड लगभग
9. चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है?
1.28 सेकेन्ड
10. निर्वात में प्रकाश का वेग कितना होता है?
3 × 10^8 m/s
11. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं?
2
12. यदि आपतन कोण का मान 30 डिग्री हो तो अब बर्तन कोण का मान कितना होगा?
30 डिग्री
13. स्नेल का नियम किससे संबंधित है?
प्रकाश के अपवर्तन
14. किस दर्पण से हमेशा सीधा प्रतिबिंब बनता है?
उत्तल या समतल
15. किस दर्पण से हमेशा छोटा प्रतिबिंब बनता है?
उत्तल
16. दाढ़ी बनाने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है अवतल
17. साइड मिरर के रूप में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है?
उत्तल
18.आंख नाक कान एवं दांत के डॉक्टर किस दर्पण का प्रयोग करते हैं?
अवतल
19.किस दर्पण से आभासीी तथा आवर्धन प्रतिबिंब बनता है?
अवतल
20.अवतल दर्पण के सामने वस्तु कहां रखने पर वास्तविक एवं बराबर प्रतिबिंब बनेगा?
वक्रता केंद्र पर
21.यदि वस्तु अवतल दर्पण के मुख्य फोकस और ध्रुव के
बीच हो तो प्रतिबिंब कैसा बनेगा?
आभासी सीधा एवं वस्तु से बड़ा
22.अवतल दर्पण के सामने वस्तु कहां पर रखने पर प्रतिबिंब आभासी बनेगा?
दर्पण के ध्रुव और मुख्य फोकस के बीच
23. किस दर्पण का फोकस उसके सामने होता है?
अवतल
24. किस दर्पण का काल्पनिक फोकस होता है?
उत्तल
25. जल में परी मछली ऊपर प्रतीत होता है क्यों?
अपवर्तन के कारण
26.तारे क्यों टिमटिमाते हैं?
अपवर्तन के कारण
27.हीरा का चमकना किसका उदाहरण है?
पूर्ण आंतरिक परावर्तन
28.प्रकाशिक तंतु किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
पूर्ण आंतरिक परावर्तन
29.श्वेत प्रकार कितने रंगों का मिश्रण है?
सात
30.किसने सिद्ध किया कि श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है?
न्यूटन
31.इंद्रधनुष किसका उदाहरण है?
परावर्तन,अपवर्तन,पूर्ण आंतरिक परावर्तन तथा वर्ण विक्षेपण
32.किस रंग का प्रकीर्णन सबसेेे अधिक होता है?
बैगनी
33.किस रंग की चाल सबसे अधिक होती है?
लाल
34.किस रंग का अपवर्तनांक एवं विचलन सबसे अधिक होता है?
बैगनी
35.किस रंग का तरंग तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है?
लाल
36.साबुुन का घोल चमकीला दिखाई देता है-
व्यतिकरण के कारण
37.व्यतिकरण कितने प्रकार के होते हैं?
दो (सम्पोष एवं विनाश)
38.कौन सी घटना सिद्ध करती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थथ तरंगे हैं ?
ध्रुवण
39.प्राथमिक रंग कितने होते हैं ?
3 (लाल हरा एवंं नीला)
40.लाल और हरा रंग के मिश्रण से कौन सा रंग बनेगा?
पीला
41.जिन दो रंगों के मिलने से सफेद बनता है?
पूरक रंग
42. लाल प्रकाश में हरा वस्तु कैसा दिखाई देगा?
काला
43.जो वस्तुुु सभी रंगो को अवशोषित कर ले कैसा दिखाई
देगा?
काला
44.जो वस्तुु सभी रंगो को परावर्तित कर दे कैसा दिखाई देगा सफेद
45.वस्तुओं का रंग किस पर निर्भर करता है?
उसके परावर्तित रंग पर
46.प्रकाश का रंग किस पर निर्भर करता है?
तरंगधैर्य
47.सरल सूक्ष्मदर्शी में दर्शन कोण छोटा होगा तो वस्तु क्या होगी?
छोटी
48.दूरबीन का आविष्कार किसने किया?
गैलीलियो ने
49.संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का उपयोग कहां होता है ?
जीव विज्ञान की प्रयोगशाला में छोटी कोशिका व जीवों के आवर्धन प्रतिबिंब देखने के लिए
50.पृथ्वी पर स्थित दूर की वस्तुओं को देखने के लिए किस
का प्रयोग किया है ?
दूरबीन(Telescope)
51.लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है?
डाईआफ्टर
52.किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है?
उत्तल लेंस
53.जब लाल फूल को नीले कांच के टुकड़े से देखा जाता है, तो वह प्रतीत होता है-
काला
54.नीले और पीले रंगों के मिश्रण से कौन सा रंग बनेगा?
सफेद
55.किस लेंस से वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनता है?
उत्तल लेंस
56.किस लेंस से हमेशा छोटा प्रतिबिंब बनता है?
अवतल लेंस
57.किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं?
उत्तल लेंस
58.किस दर्पण को अपसारी दर्पण कहते हैं?
उत्तल दर्पण
59.फोकस दूरी और त्रिज्या में क्या सम्बन्ध है?
f=R/2 or R=2f
60.दर्पण सूत्र क्या है?
1/f = 1/v -1/u
BEST OF LUCK
यदि आप उपरोक्त पांचों VIDEO पूरी देख लेते हैं तो आपको प्रकाश पूरी तरह आप पूरी तरह समझ जाएंगें।

No comments:
Post a Comment