Monday, April 13, 2020

प्रकाश(light) for X/XII/all competitive exam

                             प्रकाश(Light)
सम्पूर्ण Math & Science की तैयारी के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
YK MATH & SCIENCE CLASSES
 https://www.youtube.com/channel/UCGGty7g0lipTM5Gz7kaHOng
Reasoning & General Knowledge के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
SPL DIGITAL CLUB 
https://www.youtube.com/channel/UCUUo51WoZ1dGVbqSWeJQVDg

प्रकाश और दर्पण के प्रकार (Light & Mirror) Part-1
https://youtu.be/N_Gl-r7PSqA
दर्पण से बननेवाले प्रतिबिंब की स्तिथि,आकार एवं प्रकृति तथा दर्पण का उपयोग Part-2
Concept-https://youtu.be/Kas04_thA6s
Trick-https://youtu.be/FdNBmsEcJyo
लेन्स, लेन्स के प्रकार एवं लेन्स से बननेवाले प्रतिबिंब की स्तिथि,आकार और प्रकृति Part-3
https://youtu.be/SPebzpRdARg
दर्पण और लेन्स से संबंधित आंकिकी (Numerical) प्रश्न Part-4
https://youtu.be/CGi-cSLtAU8
प्रकाश संबंधित सभी घटनाएं (परावर्तन,अपवर्तन,पूर्ण आन्तरिक परावर्तन,व्यतिकरण,ध्रुवण,वर्ण-विक्षेपण,प्रकीर्णन,विवर्तन,इन्द्रधनुष,विभिन्न रंगों के प्रकाश में वस्तुओं का रंग Part-5
https://youtu.be/tzUm3-zr7Zs

प्रकाश(Light)-प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग है,जिसकी उपस्थिति में हम किसी वस्तु को देखते हैं।
प्रकाश किरण-प्रकाश एक सरल रेखीय पथ की ओर इंगित करता है,जिसे प्रकाश किरण कहते हैं।
पारदर्श (Transparent)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश पार कर जाती है,उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं।जैसे:-पानी,हवा,सीसा आदि।
अपारदर्शी (Opaque)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश पार नही कर पाती है,अपारदर्शी पदार्थ कहलाता है।जैसे:-लकड़ी,ईंट आदि।
अर्धपारदर्शी या पारभासी(Translucent)-जिस पदार्थ से होकर प्रकाश का कुछ भाग ही पार कर पतहै,पारभासी पदार्थ कहलाता है।जैसे:-तेल लगा कागज,घिसा हुआ काँच आदि।
प्रदीप्त वस्तु(Luminous bodies )- वे वस्तुएं जो स्वयं के प्रकार से प्रकाशित होती है प्रदीप्त वस्तुएं कहलाती हैं।
जैसे:- सूरज,तार, विद्युत बल्ब, लैंप आदि।
अप्रदीप्त वस्तु(Nonluminous bodies)- जिस वस्तु का अपना प्रकाश नहीं होता है उसे अप्रदीप्त वस्तु कहते हैं।जैसे:-कुर्सी,ग्रह,चंद्रमा आदि।
छाया(Shadow)-प्रकाश अपारदर्शी पदार्थ को नही पार करती है जिससे उसके पीछे अन्धेरे क्षेत्र बनता है,जिसे छाया कहते हैं।
प्रकाश का परावर्तन(reflection of light)-जब प्रकाश की किरण किसी परावर्तक सतह पर टकराती है,तो पुन: उसी माध्यम में लौट जाती है,जिसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
प्रकाश के परावर्तन के दो नियम होते हैं'
i- आपतित किरण,परावर्तित किरण और आपतन बिन्दु पर डाला गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
ii-आपतन कोण का मां हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है।
प्रतिबिंब(Image)-किसी वस्तु से आ रही प्रकाश किरणें परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु पर कटती है या कटती प्रतित होती है,उस बिन्दु को उस वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i - वास्तविक (Real)-यह हमेशा उल्टा होता है।
ii-आभासी या काल्पनिक (Virtual)यह हमेशा सीधा होता है
दर्पण(Mirror)-जो सतह निश्चित नियमों के अनुसार प्रकाश का परावर्तन करता है,दर्पण कहलाता है।
समतल दर्पण(Plane Mirror)-जिसका परावर्तक सतह समतल हो,समतल दर्पण कहलाता है।
इससे हमेशा वस्तु के बराबर,आभासी और सीधा प्रतिबिंब बनता है।इसका उपयोग घरों में चेहरा देखने में किया जाता है।इसकी वक्रता त्रिज्या अनंत होती है।इससे उत्पन्न आवर्धन+1होती है।
गोलीय दर्पण(Spherical Mirror)-जिस दर्पण का परावर्तक सतह गोल हो,उसे गोलीय दर्पण कहते हैं।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i -अवतल(concave) या अभिसारी(Converging) दर्पण
ii-उत्तल(Convex) या अपसारी (diverging) दर्पण
दर्पण की विशेषता एवं उपयोग तथा दर्पण के मुख्य अक्ष,वक्रता केंद्र तथा फोकस दूरी पूर्ण विवरण के साथ देखने के लिए Part-1 video देखें।प्रतिबिंब की स्तिथि part-2 video देखें।
प्रकाश का अपवर्तन(Refraction of Light)-जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है,तो अभिलम्ब से दूर भागेगी (सघन माध्यम से विरल माध्यम) या अभिलम्ब के निकट आएगी (विरल माध्यम से सघन माध्यम),जिसे प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
अपवर्तन के दो नियम होते हैं-
i -आपतित किरण,अपवर्तित किरण और आपतन बिन्दु पर डाला गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
ii-प्रकाश के किसी निश्चित रंग तथा माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या(sine) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sine) का अनुपात स्थिर होता है।
अर्थात् स्थिरांक =sini/sinr
इसे स्नेल का नियम भी कहते हैं।
अपवर्तन संबंधी प्रकृति में घटना
1.जल में सिक्का ऊपर उठा दिखाई देना,
2.तारे का टिमटिमाना,
3.सूर्योदय से पहले तथा सूर्यास्त के बाद सूरज का दिखाई देना, 4.पानी में पड़ी छड़ टेढ़ी  दिखाई देना,
5.जल के अंदर मछली वास्तविक गहराई से ऊपर उठी प्रतीत

लेन्स(Lens)- दो पृष्ठों से घिरा हुआ कोई पारदर्शी माध्यम जिसका एक या दोनों पृष्ठ गोलीय हो लेंस कहलाता है।
लेंस दो प्रकार के होते हैं-
i -उत्तल (Convex) या अभिसारी(Converging) लेंस
ii- अवतल(Concave) या अपसारी (Diverging) लेंस
लेंस संबंधी पूरा विवरण देखने के लिए वीडियो Part-3 को देखें।
क्रांतिक कोण (Critical angle) सघन माध्यम में बना हुआ आपतन कोण जिसके लिए विरल माध्यम में अपवर्तन कोण 90 डिग्री हो क्रांतिक कोण कहलाता है

प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए शर्त
i - प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जानी चाहिए।
ii-आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण से अधिक होनी चाहिए
पूर्ण आंतरिक परावर्तन का उदाहरण
1.हीरे का चमकना,
2.रेगिस्तान में मरीचिका बनना,
3.जल में पड़ी परखनली का चमकना,
4.कांच में आई दरार का चमकना,
5.गर्मियों में सड़क पर पानी का आभास होना।

प्रकाशिक तंतु(Optical Fibre)- यह प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है और प्रकाश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है चाहे मारी कितना भी टेढ़ा क्यों ना हो।
 प्रकाशिक तंतु का अन्य उपयोग
1.प्रकाश सिग्नल के दूरसंचार में
2.मनुष्य के शरीर के आंतरिक भागों का परीक्षण करने में
3.शरीर के अंदर रेजर किरणों को भेजने में
4.विद्युत सिग्नल को प्रकाश सिग्नल में बदलकर प्रेषित करने में

प्रकाश का वर्ण विक्षेपण(Dispersion)-जब श्वेत प्रकाश या सुर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है तो अपने सात अवयव  रंगों में  बँट जाती है,जिसे प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते हैं।
सबसे पहले न्यूटन ने बताया की श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है।

प्रकाश का विवर्तन- प्रकाश का छोटी वस्तुओं के किनारों से मुड़ कर उसकी छाया क्षेत्र में प्रवेश करना प्रकाश का विवर्तन कहलाता है।

प्रकाश का प्रकीर्णन(Scattering)- प्रकाश का धूल कण आदि के कारण फैलने की घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते हैं।
प्रकृति में उदाहरण
1.सूर्योदय के समय सूर्य लाल दिखाई देना,
2.स्वच्छ आकाश का रंग नीला दिखाई देना
3.पृथ्वी का नीला दिखाई देना
प्रकाश का ध्रुवण(Polarisation)- यह सिद्ध करती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंगे हैं। ध्रुवण की घटना केवल अनुप्रस्थ रंगों में होती है।

प्रकाश का व्यतिकरण (Interference)- जब एक ही स्रोत से उत्पन्न दो समान आवृति व सामान आयाम की प्रकाश तरंगे अध्यारोपण के फल स्वरुप एक ही बिंदु पर मिलती है तो प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो जाता है जिसे प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं।
प्रकृति में व्यतिकरण का उदाहरण
1.साबुन के घोल का चमकना
2.पानी में केरोसिन का चमकना
प्रकाश के सभी घटना के लिए video part-5 देखें।

सरल सूक्ष्मदर्शी या आवर्धक लेंस- इसमें एक उत्तल लेंस होता है। जो वस्तु का बड़ा प्रतिबिंब बनाता है। इसका उपयोग पुस्तक के छोटे-छोटे अक्षरों को पढ़ने में, घरी साज घरी के छोटे-छोटे कल पुर्जों को देखने में, छोटे-छोटे कीड़े मकोड़ों के देखने में किया जाता है।
इसका आवर्धन क्षमता M= 1 +D/f
जहाँ D =स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी,f = लेंस की फोकस दूरी

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी-इसमें 2 उत्तल लेंस लगा रहता है  जिसमें नली की एक छोर पर लगाकर लेंस अभीदृश्यक तथा दूसरे छोर पर लगा लेंस नेत्रिका कहलाता है।
M= LD/fofe= m0 × me

दूरबीन(Telescope)-एक ऐसा प्रकाशीय यंत्र है जिसका उपयोग पृथ्वी पर स्थित दूर की वस्तुओं तथा खगोलीय वस्तुओं (जैसे चंद्रमा या अन्य तारे या ग्रह) को देखने के लिए किया जाता है। दूरबीन का आविष्कारक गैलीलियों को माना जाता है।इसमें भी दो लेंस होते हैं अभिदृश्यक तथा नेत्रिका लेंस।
यह दो प्रकार का होता है-
i- खगोलीय दूरबीन-(दोनों उत्तल होते है)
M=fo/fe    तथा L= fo + fe
ii-गैलीलियो की दूरबीन (उत्तल+अवतल)
M=fo/fe     तथा  L=fo - fe
जहाँ M =आवर्धन,L =दूरबीन नली की लम्बाई
fo = अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी
fe = नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी


प्रकाश,दर्पण,लेंस और दूरबीन सम्बन्धी वैकल्पिक प्रश्न 
1. प्रकाश का अध्ययन क्या कहलाता है?
    प्रकाशिकी(Optics)
2. प्रकाश किस प्रकार की तरंगे हैं?
    अनुप्रस्थ
3. प्रकाश का फोटोन सिद्धांत किसने दिया?
    आइनस्टीन 
4. प्रकाश का तरंग सिद्धांत किसने दिया
    हाइगेंस
5. प्रकाश के वेग को सबसे पहले किसने मापा?
    रोमर
6. प्रकाश का तरंगदैर्ध्य कितना होता है?
    3900-7800 एन्गसट्रम
7. कौन सी घटना प्रकाश की तरंग सिद्धांत की व्याख्या नहीं        कर पाता है?
    प्रकाश विद्युत प्रभाव तथा क्रॉन्पटन सिद्धांत
8. सूरज का प्रकाश पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता         है?   
     8 मिनट 16.6 सेकंड लगभग
9. चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय              लगता  है? 
    1.28 सेकेन्ड 
10. निर्वात में प्रकाश का वेग कितना होता है?
      3 × 10^8 m/s
11. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं?
      2
12. यदि आपतन कोण का मान 30 डिग्री हो तो अब बर्तन            कोण का मान कितना होगा?
      30 डिग्री 
13. स्नेल का नियम किससे संबंधित है?
      प्रकाश के अपवर्तन
14. किस दर्पण से हमेशा सीधा प्रतिबिंब बनता है?
      उत्तल या समतल 
15. किस दर्पण से हमेशा छोटा प्रतिबिंब बनता है?
      उत्तल 
16. दाढ़ी बनाने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है        अवतल 
17. साइड मिरर के रूप में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता        है?
      उत्तल 
18.आंख नाक कान एवं दांत के डॉक्टर किस दर्पण का प्रयोग        करते हैं?
     अवतल 
19.किस दर्पण से आभासीी तथा आवर्धन प्रतिबिंब बनता है?
      अवतल
20.अवतल दर्पण के सामने वस्तु कहां रखने पर वास्तविक           एवं बराबर प्रतिबिंब बनेगा?
     वक्रता केंद्र पर
21.यदि वस्तु अवतल दर्पण के मुख्य फोकस और ध्रुव के 
     बीच हो तो प्रतिबिंब कैसा बनेगा?
     आभासी सीधा एवं वस्तु से बड़ा
22.अवतल दर्पण के सामने वस्तु कहां पर रखने पर प्रतिबिंब         आभासी बनेगा?
     दर्पण के ध्रुव और मुख्य फोकस के बीच
23. किस दर्पण का फोकस उसके सामने होता है?
      अवतल
24. किस दर्पण का काल्पनिक फोकस होता है?
      उत्तल
25. जल में परी मछली ऊपर प्रतीत होता है क्यों?
     अपवर्तन के कारण
26.तारे क्यों टिमटिमाते हैं?
     अपवर्तन के कारण
27.हीरा का चमकना किसका उदाहरण है?
     पूर्ण आंतरिक परावर्तन
28.प्रकाशिक तंतु किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
     पूर्ण आंतरिक परावर्तन
29.श्वेत प्रकार कितने रंगों का मिश्रण है?
     सात
30.किसने सिद्ध किया कि श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण          है? 
     न्यूटन 
31.इंद्रधनुष किसका उदाहरण है?
     परावर्तन,अपवर्तन,पूर्ण आंतरिक परावर्तन तथा वर्ण               विक्षेपण
32.किस रंग का प्रकीर्णन सबसेेे अधिक होता है?
     बैगनी 
33.किस रंग की चाल सबसे अधिक होती है?
     लाल 
34.किस रंग का अपवर्तनांक एवं विचलन सबसे अधिक होता       है?
     बैगनी 
35.किस रंग का तरंग तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है?
     लाल 
36.साबुुन का घोल चमकीला दिखाई देता है-
     व्यतिकरण के कारण
37.व्यतिकरण कितने प्रकार के होते हैं?
     दो (सम्पोष एवं विनाश)
38.कौन सी घटना सिद्ध करती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थथ         तरंगे हैं ?
     ध्रुवण 
39.प्राथमिक रंग कितने होते हैं ?
     3 (लाल हरा एवंं नीला)
40.लाल और हरा रंग के मिश्रण से कौन सा रंग बनेगा?
     पीला 
41.जिन दो रंगों के मिलने से सफेद बनता है?
      पूरक रंग
42. लाल प्रकाश में हरा वस्तु कैसा दिखाई देगा?
      काला
43.जो वस्तुुु सभी रंगो को अवशोषित कर ले कैसा दिखाई
     देगा? 
     काला 
44.जो वस्तुु सभी रंगो को परावर्तित कर दे कैसा दिखाई देगा       सफेद
45.वस्तुओं का रंग किस पर निर्भर करता है?
     उसके परावर्तित रंग पर
46.प्रकाश का रंग किस पर निर्भर करता है?
     तरंगधैर्य 
47.सरल सूक्ष्मदर्शी में  दर्शन कोण छोटा होगा तो वस्तु क्या         होगी? 
     छोटी 
48.दूरबीन का आविष्कार किसने किया?
     गैलीलियो ने
49.संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का उपयोग कहां होता है ?
     जीव विज्ञान की प्रयोगशाला में छोटी कोशिका व जीवों के       आवर्धन प्रतिबिंब देखने के लिए
50.पृथ्वी पर स्थित दूर की वस्तुओं को देखने के लिए किस
     का प्रयोग किया है ?
     दूरबीन(Telescope)
51.लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है?
     डाईआफ्टर 
52.किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है?
     उत्तल लेंस
53.जब लाल फूल को नीले कांच के टुकड़े से देखा जाता है,         तो वह प्रतीत होता है-
      काला 
54.नीले और पीले रंगों के मिश्रण से कौन सा रंग बनेगा?
     सफेद 
55.किस लेंस से वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के               प्रतिबिंब बनता है?
     उत्तल लेंस
56.किस लेंस से हमेशा छोटा प्रतिबिंब बनता है?
      अवतल लेंस
57.किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं?
      उत्तल लेंस
58.किस दर्पण को अपसारी दर्पण कहते हैं?
     उत्तल दर्पण
59.फोकस दूरी और त्रिज्या में क्या सम्बन्ध है?
     f=R/2   or    R=2f
60.दर्पण सूत्र क्या है?
     1/f = 1/v -1/u

            BEST OF LUCK 
यदि आप उपरोक्त पांचों VIDEO पूरी देख लेते हैं तो आपको प्रकाश पूरी तरह आप पूरी तरह समझ जाएंगें

Thursday, April 9, 2020

मानव नेत्र और रंग बिरंगा संसार,दृष्टि दोष

सम्पूर्ण Math & Science की तैयारी के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
YK MATH & SCIENCE CLASSES
 https://www.youtube.com/channel/UCGGty7g0lipTM5Gz7kaHOng
Reasoning & General Knowledge के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
SPL DIGITAL CLUB 
https://www.youtube.com/channel/UCUUo51WoZ1dGVbqSWeJQVDg
मानव नेत्र से संबंधित एक भी प्रश्न नहीं छूटेगा यदि आप ये दोनों video पूरा देख लेते हैं।
Part-1 मानव नेत्र संरचना और कार्य
https://youtu.be/9MmEtmiAL7c

Part-2 मानव नेत्र और दृष्टि दोष
https://youtu.be/cihoyAyaIA8



मानव नेत्र से संबंधित वैकल्पिक प्रश्न (Objective questions):-

1.मानव नेत्र की तुलना किससे की जाती है?
   कैमरा (576 Megapixel)
2.नेत्र की सबसे ऊपरी परत होती है-
   दृढ़ पटल (Sclera) या श्वेत पटल
3.आँख में प्रवेश करनेवाली प्रकाश का अधिकांश अपवर्तन कहाँ होता है?
   स्वच्छ मंडल(Chornea) के अग्र पृष्ठ पर
4.नेत्र दान में आँख का कौन सा हिस्सा दिया जाता है?
    स्वच्छ मंडल (Chornea)
5.नेत्र का मध्य परत होती है-
    रक्त पटल (Choroid) या नेत्र पटल
6.नेत्र का अन्दर वाली परत होती है-
    दृष्टि पटल (Retina)
7.मानव नेत्र में प्रवेश करनेवाली प्रकाश की मात्रा को कौन नियंत्रित करता है?
   पुतली 
8.पुतली के साइज को कौन नियंत्रित करता है?
   परितारिका (Irish)
9.मानव नेत्र का रंग किस पर निर्भर करता है?
   परितारिका (Irish)
10.मानव में कितने प्रकार के आँख होते हैं?
     3(काली,नीली,भूरी)
11.मानव नेत्र में प्रतिबिंब कहाँ पर बनता है?
     दृष्टि पटल(Retina)
12.मानव नेत्र में कैसा प्रतिबिंब बनता है?
     वास्तविक एवं उल्टा तथा वस्तु से छोटा
13.मानव नेत्र में कौन सा लेन्स होता है?
     उत्तल लेन्स(अभिसारी लेन्स)
14.नेत्र लेन्स की फोकस दूरी को कौन नियंत्रित करता है?
     पक्ष्मभी पेशियाँ (Cilliary muscle)
15.रेटिना से कितनी प्रकार की कोशिका जुड़ी होती है?
     2(शंकु-रंग को पहचानता,दण्ड या छड़-अन्धेरे में देखने)
16.नेत्र लेन्स और रेटिना के बीच पाया जाता है-
     कचाभ द्रव(अपवर्तनंक-1.33)
17.आँसू (नेत्रोद) का स्रावन किस ग्रंथि द्वारा होता है?
    लैक्रिमल ग्रंथि
18.स्वस्थ नेत्र का निकट बिन्दु होता है-
     लगभग 25cm 
19.समान्य नेत्र के लिए दूर बिन्दु कितना होता है?
     अनंत
20.नेत्र की वह क्षमता जिससे वह फोकस दूरी को समायोजित करता है,क्या कहलाता है?
    समंजन क्षमता 
21.नेत्र गोलक का लम्बा होना कौन सा दृष्टि दोष है?
    निकट दृष्टि दोष (Myopia)
22.जो नेत्र दूर की वस्तु नहीं देख पाता है,उस नेत्र में दृष्टि दोष  
है    निकट दृष्टि दोष 
23.वैसा नेत्र जो क्षैतिज दिशा में वस्तु को देख लेता है परन्तु उर्ध्व दिशा में नही देख पाता है-
    अबिन्दुक्ता (Astigmatism)
24.क्रिस्टलीय लेन्स का दूधिया होना कौन सा दृष्टि दोष है?
     मोतियाबिंद (Cataract)
25.मोतियाबिंद का उपचार 
     शल्य चिकित्सा (Operation)
26.रतौंधी (Night Blindness) किसकी कमी से होता है?
     विटामिन-A (रेटिनॉल)
27.वर्णंधता (Colour Blindness) में रोगी कौन सा रंग नहीं पहचान पाता है?
     लाल एवं हरा 
28.निकट दृष्टि दोष या मायोपिया का उपचार क्या है?
     अवतल लेन्स 
29. जरा दृष्टि दोष (Pressbyopia) का उपचार क्या है?
     द्विफोक्सी (bi-focal) लेन्स
      [ऊपर- अवतल लेन्स   नीचे-उत्तल लेन्स]
30.दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia) में नेत्र नहीं देख पाता है-  निकट की वस्तु
31.उत्तल (convex) लेन्स की क्षमता होती है-
     धनात्मक
32.जब धूल कण आदि आँख में जाता है तो कौन सा भाग लाल हो जाता है?
     नेत्र श्लेष्मा(Conjunctiva)
33.क्या चस्मा पहनने वाला व्यक्ति नेत्र दान कर सकता है?
     हाँ
34.क्या एड्स या संक्रमाक रोग से पीडित व्यक्ति नेत्र दान कर सकता है?  नहीं 
35.क्या एक बूढ़े का नेत्र बच्चों में लगाया जा सकता है?
     हाँ
36.दूर बिन्दु का निकट होना कौन सा दृष्टि दोष है?
     निकट दृष्टि दोष
37.आँख में किस बिन्दु पर प्रकाश की तीव्रता सबसे अधिक होती है?
     पीत बिन्दु(Yellow Spot)
38.आँख में किस बिन्दु पर प्रकाश की तीव्रता सबसे काम होती है?
     अन्ध बिन्दु(Black Spot)
39.आँख में प्रवेश प्रकाश को कौन परावर्तन से रोकता है?
     रक्त पटल(काला होने के कारण अवशोषित करता है)
40.किस दृष्टि दोष में प्रतिबिंब रेटिना के सामने या पहले बनता है?  निकट दृष्टि दोष

प्रत्येक topic के लिए हमारा Blogger को follow करें।
और हमारे youtube channel को subscribe करें।
        THANKS            

Tuesday, April 7, 2020

NCERT-10,विद्युत धारा और प्रतिरोध & धारा के चुम्बकीय प्रभाव

सम्पूर्ण Math & Science की तैयारी के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
YK MATH & SCIENCE CLASSES
 https://www.youtube.com/channel/UCGGty7g0lipTM5Gz7kaHOng
Reasoning & General Knowledge के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
SPL DIGITAL CLUB 
https://www.youtube.com/channel/UCUUo51WoZ1dGVbqSWeJQVDg

विद्युत धारा Full concept & Numerical question
ये दोनों वीडियो देखने के बाद आपको विद्युत धारा से संबंधित एक भी स्मरणीय या आंकिकी प्रश्न नहीं छूटेगा।
Part-1
https://youtu.be/KhHuXN0owLs

Part-2
https://youtu.be/-razDQzMYGM

*विद्युत विभव- एकांक धन आवेश को अनंत से विद्युत क्षेत्र में किसी बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य को विद्युत विभव कहते हैं।यह अदिश राशि है।इसका SI मात्रक वोल्ट होता है।

*विद्युत विभवान्तर-एकांक धन आवेश को विद्युत क्षेत्र में एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य विद्युत विभवान्तर कहलाता है।यह अदिश राशि है और SI मात्रक वोल्ट जोता है।

*विद्युत धारा - आवेश की प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।यह अदिश राशि है और इसका SI मात्रक एम्पीयर होता है।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i -Arternetic Current-प्रत्यावर्ती धारा
II-Direct Current-दिष्ट धारा

*ओम का नियम-नियत ताप पर किसी चालक से प्रवाहित धारा उसके उसके चालक के सिरों के विभवान्तर के समानुपती होता है।

*एमीटर-वह यंत्र जो विद्युत परिपथ से प्रवाहित विद्युत धारा को मापता है।इसे श्रेणीक्रम में लगया जाता है।एक आदर्श एमीटर का प्रतिरोध शून्य होता है।

*वोल्टमीटर-वह यंत्र जो विद्युत परिपथ के सिरों पर विभवान्तर मापता है।इसे समातर क्रम में लगाया जाता है।एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है।

*गैल्वेनोमीटर-विद्युत परिपथ में यह धारा की उपस्थिति बताने वाला यंत्र है।यह 10^-6  A तक की धारा को बताता है।

*प्रतिरोध (Resistance)-चालक का वह गुण जिसके कारण धारा के प्रवाह का विरोध करता है।


*विद्युत फ्यूज-यह सीसा(Pb)  एवं टिन(Sn) की बनी होती है।इसे श्रेणीक्रम में गर्म तार से जोड़ा जाता है।इसका प्रतिरोध उच्च और गलनांक निम्न होता है।यह विद्युत परिपथ को लघुपथन(Short Circuit) और अतिभारन (Over loading) से बचाता है।

*चालकता- प्रतिरोध के व्युत्क्रम को चालकता कहते हैं।इसका SI मात्रक म्हो या प्रति ओम या सीमेन होता है।

प्रतिरोधों का संयोजन-दो या दो से अधिक प्रतिरोधों को एक साथ जोड़ना प्रतिरोधों का संयोजन कहलाता है।
यह दो प्रकार से होता है-
i-समांतर या पार्श्व क्रम               ii-श्रेणीक्रम

विद्युत शक्ति-विद्युत परिपथ में ऊर्जा के क्षय की दर को विद्युत शक्ति कहते हैं।इसका SI मात्रक वाट होता है।

ट्रांसफर्मर-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धंत पर कार्य करता है।यह AC धारा के वोल्टेज को घटाता या बढ़ाता है।इसका क्रोड नर्म लोहा का बना होता है।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i-उच्चायी ट्रांसफर्मर(Step-up transformer)-यह निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में बदलता है।इसकी कुंडली में द्वितीयक फेरो की संख्या अधिक होती है।
ii-अपचायी ट्रांसफर्मर(Step-down transformer)-यह निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में बदलता है।इसकी कुंडली में द्वितीयक फेरों  की संख्या काम होती है।

विद्युत मोटर-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।यह विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है।यह AC तथा DC दोनों पर कार्य करता है।

AC डायनेमो या जनित्र (Generator)-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की सिद्धांत पर कार्य करता है।यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

दिष्टकार(Rectifier)-यह AC धारा को DC धारा में बदलता है।

माइक्रोफोन-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।यह ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

Note:-ट्रांसफर्मर,डाइनेमो,जनित्र,मोटर एवं माइक्रोफ़ोन विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।


विद्युत परिपथ



कुछ महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (Objective Questions ):-

1.विद्युत धारा का SI मात्रक क्या होता है?
एम्पीयर(A)
2.विद्युत आवेश का SI मात्रक क्या होता है?
कूलॉम(C)
3.विद्युत धारा की दिशा होती है-
धन ध्रुव से ऋण ध्रुव की ओर
4.धातुओं में विद्युत का प्रवाह किसके द्वारा होता है?
मुक्त इलेक्ट्रॉन 
5.विद्युत परिपथ में इलेक्ट्रॉन की दिशा होती है-
ऋण ध्रुव से धन ध्रुव की ओर
6.एक कूलॉम आवेश कितने इलेक्ट्रॉनों से बनता है?
6.25 × 10^18
7.एमीटर को किस क्रम में लगाया जाता है?
श्रेणीक्रम
8.घरेलू विद्युत परिपथ की आवृति होती है-
50Hz 
9.घरेलू विद्युत का विभवान्तर होता है-
220V 
10.घरेलू विद्युत के धारा का मान होता है-
10A
11.घरेलू विद्युत उपकरण किस क्रम में लगाया जाता है?
समांतर क्रम
12.विशिष्ट प्रतिरोध (प्रतिरोधकता) का SI मात्रक होता है-
ओम-मीटर
13.विद्युत प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?
विद्युत प्रतिरोध निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
  i -चालक की लम्बाई 
  ii-चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर
  iii-चालक की प्रकृति पर
14.प्रतिरोधकता किस पर निर्भर करता है?
चालक की प्रकृति पर
15.ताप बढ़ने प्रतिरोध क्या होता है?
चालक का बढ़ता है परन्तु अर्धचालक का घटता है
16.सर्वाधक विद्युत चालकता वाला तत्व है-
चाँदी(Ag),
17.सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला दूसरा तत्व-
तांबा (Cu)
18.ओम के नियम का गणितीय रूप है-
V = IR 
19.विद्युत शक्ति का SI मात्रक होता है-
वाट(W)
20.विद्युत बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है?
टंगस्टन(W)
21.टंगस्टन का गलनांक-
लगभग 3500 डिग्री सेल्सियस 
22.विद्युत बल्ब के अन्दर कौन सी गैस भरी जाती है?
निष्क्रिय गैस के साथ नाईट्रोजन
23.धारा मपने के यंत्र को कहते है-
एमीटर
24.विद्युत वाहक का SI मात्रक होता है?
वोल्ट(V)
25.गतिमान आवेश ..... क्षेत्र उत्पन्न करता है।
विद्युत क्षेत्र 
26.विद्युत चुम्बक किसके बने होते हैं?
नरम लोहा
27.स्थायी चुम्बक किसके बने होते है?
इस्पात(Steal)
28.विद्युत आवेश का खोज किसने किया?
बेंजामिन फ्रैंकलिन 
29.विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की?
ओर्स्टेड 
30.विद्युत फ़्यूज़ किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
धारा के ऊष्मीय प्रभाव
31.बिजली घंटी किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
धारा के चुम्बकीय प्रभाव
32.विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धांत के खोजकर्ता कौन है?
माइकाल फैराडे
विद्युत धारा से संबंधित सभी प्रश्न उपरोक्त link के दोनों वीडियो को देखकर आप अच्छी तरह समझ सकते हैं।

Bihar board 10th result 2020

Bihar board 10th result 2020 LINK 1 http://biharboard.online/ Link 2 http://onlinebseb.in/ Link3 https://bihar.indiaresults.c...