Tuesday, April 7, 2020

NCERT-10,विद्युत धारा और प्रतिरोध & धारा के चुम्बकीय प्रभाव

सम्पूर्ण Math & Science की तैयारी के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
YK MATH & SCIENCE CLASSES
 https://www.youtube.com/channel/UCGGty7g0lipTM5Gz7kaHOng
Reasoning & General Knowledge के लिए हमारा youtube चैनल को Subscribe करें।
SPL DIGITAL CLUB 
https://www.youtube.com/channel/UCUUo51WoZ1dGVbqSWeJQVDg

विद्युत धारा Full concept & Numerical question
ये दोनों वीडियो देखने के बाद आपको विद्युत धारा से संबंधित एक भी स्मरणीय या आंकिकी प्रश्न नहीं छूटेगा।
Part-1
https://youtu.be/KhHuXN0owLs

Part-2
https://youtu.be/-razDQzMYGM

*विद्युत विभव- एकांक धन आवेश को अनंत से विद्युत क्षेत्र में किसी बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य को विद्युत विभव कहते हैं।यह अदिश राशि है।इसका SI मात्रक वोल्ट होता है।

*विद्युत विभवान्तर-एकांक धन आवेश को विद्युत क्षेत्र में एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य विद्युत विभवान्तर कहलाता है।यह अदिश राशि है और SI मात्रक वोल्ट जोता है।

*विद्युत धारा - आवेश की प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।यह अदिश राशि है और इसका SI मात्रक एम्पीयर होता है।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i -Arternetic Current-प्रत्यावर्ती धारा
II-Direct Current-दिष्ट धारा

*ओम का नियम-नियत ताप पर किसी चालक से प्रवाहित धारा उसके उसके चालक के सिरों के विभवान्तर के समानुपती होता है।

*एमीटर-वह यंत्र जो विद्युत परिपथ से प्रवाहित विद्युत धारा को मापता है।इसे श्रेणीक्रम में लगया जाता है।एक आदर्श एमीटर का प्रतिरोध शून्य होता है।

*वोल्टमीटर-वह यंत्र जो विद्युत परिपथ के सिरों पर विभवान्तर मापता है।इसे समातर क्रम में लगाया जाता है।एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है।

*गैल्वेनोमीटर-विद्युत परिपथ में यह धारा की उपस्थिति बताने वाला यंत्र है।यह 10^-6  A तक की धारा को बताता है।

*प्रतिरोध (Resistance)-चालक का वह गुण जिसके कारण धारा के प्रवाह का विरोध करता है।


*विद्युत फ्यूज-यह सीसा(Pb)  एवं टिन(Sn) की बनी होती है।इसे श्रेणीक्रम में गर्म तार से जोड़ा जाता है।इसका प्रतिरोध उच्च और गलनांक निम्न होता है।यह विद्युत परिपथ को लघुपथन(Short Circuit) और अतिभारन (Over loading) से बचाता है।

*चालकता- प्रतिरोध के व्युत्क्रम को चालकता कहते हैं।इसका SI मात्रक म्हो या प्रति ओम या सीमेन होता है।

प्रतिरोधों का संयोजन-दो या दो से अधिक प्रतिरोधों को एक साथ जोड़ना प्रतिरोधों का संयोजन कहलाता है।
यह दो प्रकार से होता है-
i-समांतर या पार्श्व क्रम               ii-श्रेणीक्रम

विद्युत शक्ति-विद्युत परिपथ में ऊर्जा के क्षय की दर को विद्युत शक्ति कहते हैं।इसका SI मात्रक वाट होता है।

ट्रांसफर्मर-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धंत पर कार्य करता है।यह AC धारा के वोल्टेज को घटाता या बढ़ाता है।इसका क्रोड नर्म लोहा का बना होता है।
यह दो प्रकार के होते हैं-
i-उच्चायी ट्रांसफर्मर(Step-up transformer)-यह निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में बदलता है।इसकी कुंडली में द्वितीयक फेरो की संख्या अधिक होती है।
ii-अपचायी ट्रांसफर्मर(Step-down transformer)-यह निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में बदलता है।इसकी कुंडली में द्वितीयक फेरों  की संख्या काम होती है।

विद्युत मोटर-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।यह विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है।यह AC तथा DC दोनों पर कार्य करता है।

AC डायनेमो या जनित्र (Generator)-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की सिद्धांत पर कार्य करता है।यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

दिष्टकार(Rectifier)-यह AC धारा को DC धारा में बदलता है।

माइक्रोफोन-यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।यह ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।

Note:-ट्रांसफर्मर,डाइनेमो,जनित्र,मोटर एवं माइक्रोफ़ोन विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।


विद्युत परिपथ



कुछ महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न (Objective Questions ):-

1.विद्युत धारा का SI मात्रक क्या होता है?
एम्पीयर(A)
2.विद्युत आवेश का SI मात्रक क्या होता है?
कूलॉम(C)
3.विद्युत धारा की दिशा होती है-
धन ध्रुव से ऋण ध्रुव की ओर
4.धातुओं में विद्युत का प्रवाह किसके द्वारा होता है?
मुक्त इलेक्ट्रॉन 
5.विद्युत परिपथ में इलेक्ट्रॉन की दिशा होती है-
ऋण ध्रुव से धन ध्रुव की ओर
6.एक कूलॉम आवेश कितने इलेक्ट्रॉनों से बनता है?
6.25 × 10^18
7.एमीटर को किस क्रम में लगाया जाता है?
श्रेणीक्रम
8.घरेलू विद्युत परिपथ की आवृति होती है-
50Hz 
9.घरेलू विद्युत का विभवान्तर होता है-
220V 
10.घरेलू विद्युत के धारा का मान होता है-
10A
11.घरेलू विद्युत उपकरण किस क्रम में लगाया जाता है?
समांतर क्रम
12.विशिष्ट प्रतिरोध (प्रतिरोधकता) का SI मात्रक होता है-
ओम-मीटर
13.विद्युत प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?
विद्युत प्रतिरोध निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
  i -चालक की लम्बाई 
  ii-चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर
  iii-चालक की प्रकृति पर
14.प्रतिरोधकता किस पर निर्भर करता है?
चालक की प्रकृति पर
15.ताप बढ़ने प्रतिरोध क्या होता है?
चालक का बढ़ता है परन्तु अर्धचालक का घटता है
16.सर्वाधक विद्युत चालकता वाला तत्व है-
चाँदी(Ag),
17.सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला दूसरा तत्व-
तांबा (Cu)
18.ओम के नियम का गणितीय रूप है-
V = IR 
19.विद्युत शक्ति का SI मात्रक होता है-
वाट(W)
20.विद्युत बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है?
टंगस्टन(W)
21.टंगस्टन का गलनांक-
लगभग 3500 डिग्री सेल्सियस 
22.विद्युत बल्ब के अन्दर कौन सी गैस भरी जाती है?
निष्क्रिय गैस के साथ नाईट्रोजन
23.धारा मपने के यंत्र को कहते है-
एमीटर
24.विद्युत वाहक का SI मात्रक होता है?
वोल्ट(V)
25.गतिमान आवेश ..... क्षेत्र उत्पन्न करता है।
विद्युत क्षेत्र 
26.विद्युत चुम्बक किसके बने होते हैं?
नरम लोहा
27.स्थायी चुम्बक किसके बने होते है?
इस्पात(Steal)
28.विद्युत आवेश का खोज किसने किया?
बेंजामिन फ्रैंकलिन 
29.विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की?
ओर्स्टेड 
30.विद्युत फ़्यूज़ किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
धारा के ऊष्मीय प्रभाव
31.बिजली घंटी किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
धारा के चुम्बकीय प्रभाव
32.विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धांत के खोजकर्ता कौन है?
माइकाल फैराडे
विद्युत धारा से संबंधित सभी प्रश्न उपरोक्त link के दोनों वीडियो को देखकर आप अच्छी तरह समझ सकते हैं।

Bihar board 10th result 2020

Bihar board 10th result 2020 LINK 1 http://biharboard.online/ Link 2 http://onlinebseb.in/ Link3 https://bihar.indiaresults.c...